
•हो जाएं सावधान: मोतिहारी में फर्जी बैंक मैनेजर बनकर ATM कार्ड और आधार कार्ड पूछने के लिए किया जा रहा है फोन
•मोबाईल नम्बर 8877333103 से आने वाले फर्जी कॉल से सावधान हो जाएं
जी हां मोतिहारी में अगरवा के रहने वाले एक व्यक्ति को आज दिन में फर्जी बैंक मैनेजर बन कर एक व्यक्ति ने फोन किया और बोला कि आप अपना ATM नंबर बताइए और आधार नंबर बताइए उस व्यक्ति ने कहा कि मुझे नहीं पता है काट दिया।
फिर (8877333103) जिससे फोन आया था उस नंबर पर फोन कर दोबारा पूछा गया तो वह कहा कि मैं आरबीआई हेड ब्रांच से बोल रहा हूं बैंक मैनेजर हूँ।
तब उस जालसाज से पूछा गया की भाई आरबीआई में बैंक मैनेजर होता है कया ? तो वह जालसाज़ पूछता है कि आप अपना एटीएम कार्ड तो बताइए।
तब मोतिहारी के अगरवा में रहने वाले व्यक्ति ने उस जालसाज़ से कहा मेरा खाता नहीं है। तो उस जालसाज़ ने कहा तो फिर तूम फोन क्यों किया.
जब उसे कहा गया कि तुम्हारा नम्बर पुलिस देंगे की तूम फर्जी बैंक मैनेजर बनकर ATM कार्ड और आधार कार्ड पूछ रहे हो तब उस जालसाज ने बोला कि ये नंबर तुम्हारे बाप के नाम पर है और बहुत सारी भद्दी गालियां देने लगा और फोन काट दिया अतःऐसे फोन और फर्जी कॉल से सावधान हो जाएं और तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दे.




Recent Comments