गोपालगंज :नहीं थम रहा चेकपोस्ट पर अवैध वसूली , नहीं दिया पैसा तो सुरक्षा कर्मियों ने तोड़ा ट्रक का शीशा
#राज श्रीवास्तव

गोपालगंज :-
जिले के बलथरी चेकपोस्ट पर अवैध वसुली का खेल बदस्तूर जारी है।शुक्रवार को एक ट्रक चालक ने पैसा नहीं दिया तो सुरक्षा कर्मियों ने ट्रक का शीशा डंडे से मारकर तोड़ दिया। इस बात की जानकारी होने पर ट्रक चालकों ने परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पदाधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद ट्रक चालक शांत हुए। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक मुजफ्फरपुर निवासी सन्तोष प्रसाद दिल्ली से इलेक्ट्रानिक्स सामान लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा थे। बतादें कि शुक्रवार को बलथरी चेकपोस्ट पर गाड़ी और कागजातों की जांच के नाम पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा पैसे की मांग की गई। जब ट्रक चालक ने पैसा नहीं दिया तो नाराज कर्मियों ने डंडे से प्रहार कर ट्रक का शीशा तोड़ दिया। जब इस बात की जानकारी अन्य ट्रक चालकों को हुई तो ट्रक चालकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पदाधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद ट्रक चालकों का आक्रोश शांत हुआ।
गोपालगंज :नहीं थम रहा चेकपोस्ट पर अवैध वसूली , नहीं दिया पैसा तो सुरक्षा कर्मियों ने तोड़ा ट्रक का शीशा




Recent Comments