तरैया में नये बीडीओ राकेश कुमार ने किया योगदान
तरैया (सारण):
प्रखण्ड कार्यालय में बुधवार को नये प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के रूप में राकेश कुमार ने योगदान किया।योगदान के बाद कहा कि पेंशनर्स की समस्या का निपटारा तथा सात निष्चय योजना को सफलता पूर्वक धरातल पर उतारना मेरा प्रथम लक्ष्य होगा।बीडीओ ने कहा कि अभी पंचायत उपनिर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से कराना मेरा प्रथम लक्ष्य है।मालूम हो कि निवर्तमान बीडीओ राकेश कुमार सिंह के स्थान्तरण के बाद नए बीडीओ के रूप में राकेश कुमार ने योगदान किया है।