● शव की नहीं हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम में भेजा गया शव

तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव के समीप से तरैया पुलिस ने रविवार को गंडक नहर में तैरते हुए एक लावारिस शव को बरामद किया है। नहर में बहते हुए जा रही शव को देख ग्रामीणों ने तरैया थाने को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुचे तरैया थाने के सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र पासवान ने लावारिस शव को पानी से बाहर निकलवाया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुचे। लवारिस शव की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जाती हैं, जो एक सेंडो गंजी पहने हुए है। पुलिस ने कागजी प्रकिया पूरी कर शव का अंत्यपरीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकीं थीं।