
दौड़ प्रतियोगिता में शिखा तो स्लो साईकिल रेस में सपना रही प्रथम
तरैया/सारण : 05.11.2018
थाना क्षेत्र के डुमरी छपियाॅ गाँव स्थित डी.ए.वी. के परिसर में आकाश गंगा साइंस स्टडी प्वाइंट के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट, स्लो साइकिल रेस एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच छपियाॅ सुपर स्टार एवं इलेवन स्टार छपियाॅ के बीच खेला गया, जिसमें छपियाॅ सुपर स्टार की टीम विजयी रही। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में शिखा कुमारी, पुजा कुमारी, गिनी कुमारी,ऋषिका कुमारी ने पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता के तीसरे चरण यानि स्लो साइकिल रेस में सपना कुमारी, प्रीति कुमारी तथा निकी कुमारी ने पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया ।
सफल प्रतिभागियों को आकाश गंगा साइंस स्टडी प्वाइंट द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह एवं जिला खेल सचिव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उक्त मौके पर हरि बाबा , उमेश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार सिंह, मदन गुप्ता,अनुज कुमार सिंह एवं अन्य मौजूद थे।




Recent Comments