अलग-अलग मामलों में सात नामजद, एक को जेल
परवेज अख्तर सिवान
रघुनाथपुर (सिवान) :
थाना क्षेत्र के निखती कला गांव में शुक्रवार की रात एक
घर में चोरी का प्रयास करने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के
हवाले कर दिया। गृहमालिक रामप्रताप ठाकुर के बयान पर थाने में
प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें निखती कला निवासी गोलू ठाकुर को नामजद
किया गया है। पुलिस उसे जेल भेज दी है।
वहीं थाना क्षेत्र के नरहन गांव में शुक्रवार को ही शाम
भूमि बंटवारा को लेकर दो पक्ष में हुई मारपी मामले में एक पक्ष
के दिनेश कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर
छह लोगों को नामजद किया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
—




Recent Comments