सिवान जाने के दौरान रास्ते मे हुई मौत
सीवान। महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के नखास चौक स्थित श्रीराम ड्रेसेस के नजदीक अपाची सवार अपराधियों ने पुरानी बाजार निवासी अर्जुन शाक्य पुत्र अनिष कुमार ऊर्फ भोला को दिनदहाड़े गोली मार फरार हो गए। जिसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा सिवान रेफर कर दिया गया।घटना के संबंध में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीश नामक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने सर में गोली मारी है।महाराजगंज थाना के नखास चौक पर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर गोली दाग दी है। वही गोली लगने के बाद युवक घटनास्थल पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा महाराजगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर युवक के गम्भीर हालत को देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की स्थिति नाजुक थी।युवक महाराजगंज की पुरानी बाजार के अर्जुन साह के पुत्र अनीश कुमार है ।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं वही गोली चलने के बाद पूरे महाराजगंज में दहशत फैल गया है।हालांकि घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पर पूरे दल बल के साथ पहुंचे और घायल युवक को अपने कब्जे में लेकर पीएससी महाराजगंज पहुंचाया और हालात चिंताजनक देखते हुए डाँक्टरों ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सिवान जाने के क्रम में युवक की नवका बाजार के समीप मौत हो गई।




Recent Comments