सारण :सदर बीडीओ ने की बदलुटोला पंचायत मे नल जल योजना की शुरुआत-:
#दिग्विजय सिंह बबलू 

 डोरीगंज  -:
“”””””””””””
सदर प्रखंड के  बदलूटोला पंचायत स्थित मरहियाँ गाँव के वार्ड नंबर 1  में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत   सदर बीडीओ विनोद आनंद  के द्वारा शुक्रवार को हर घर नल जल योजना का शुभारंभ किया गया ।
  इससे पूर्व  बीडीओ  के द्वारा उक्त स्थल पर भूमि पूजन भी किया गया इस मौके पर बीडीओ श्री आनंद  ने बताया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के शुभारंभ होने से गांव के गरीब लोग खासतौर पर लाभान्वित होंगे ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध जल की आपूर्ति होगी जिससे समान रूप से सबको स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा
  सदर बीडीओ के मुताबिक  11 लाख 94 हजार 2 सौ 07 रूपये की लागत से निर्माणाधीन  इस योजना की शुरुआत की गई है जिसका निर्माण अगले 4 महीने के अन्दर अप्रैल  मे पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा जिसको ले स्थानीय लोगो के बीच भी खुशी व उत्साह का माहौल देखा गया
मौके पर पंचायत की मुखिया कान्ति देवी व वार्ड 1 की सदस्य सुनैना देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।