संगम विश्वविद्यालय मे योग दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 21 जून। संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्वीज, योग पर कार्यशाला एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। योग क्वीज में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, सहशैक्षिक कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में विभिन्न आसनों एवं प्रणायाम का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। व्याख्यान के अवसर पर कार्यक्रम सम्नवयक संजय कुमार शर्मा ने योग के इतिहास पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेन्ट प्रोफेसर सुमेर सिंह ने योग द्वारा शरीर, मन एवं कर्म को शुद्ध करने पर जोर दिया। प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ने आसन और प्रणायाम के अलावा सम्पूर्ण अष्टांग योग को अपनाने के लिये प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर शरद मंत्री ने व्यक्तिगत अनुभवों से योग के महत्व एवं नियमितता के बारे में लोगों को बताया। योग क्वीज के विजेता धरनीधर मिश्रा को विश्वविद्यालय द्वारा पुरुस्कृत किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 22 जून 2017 को स्मृतिवन हरणी महादेव भीलवाड़ा मे प्रातः साढे पॉच बजे योग शिविर का आयोजन किया जायेगा।




Recent Comments