
सारण:मढौरा मे आंगनबारी सेविका एवं सहायिका का धरना
———-
विपिन कु मिश्रा की रिपोर्ट
———
मढ़ौरा(सारण)
बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के तहत मढ़ौरा के सभी सेविका सहायिकाओ ने तीन दिनों की तालाबंदी के बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना के दौरान सभी सेविका सहायिकाओं ने अपने अपने विचार रखे। 16 सूत्री मांगों के समर्थन में जुटी सेविकाओं ने आपनी माँगो के साथ साथ कार्यालय द्वारा हो रही प्रताड़ना के बारे में भी खुल कर आवाज उठाते दिखी। कई सेविकाओं सहित सेविका नीरू सिह, ने बताया कि सीडीपीओ और महिला प्रवेक्षिकाओ द्वारा अवैध वसूली सुविधा शुल्क के नाम पर सभी सेविकाओं से लिया जाता है।जो सेविकाओं का शोषण है। अपनी मांगों के साथ ही सेविकाओं ने नारा भी लगाया ,3 हजार में दम नही 18 हजार से कम नहीं।




Recent Comments