दिव्यांग किशोरी के साथ दो बच्चों के पिता ने किया दुष्कर्म
#परवेज अख्तर
सीवान :
शहर के बिंदुसार बुजुर्ग में दिव्यांग किशारी के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पुलिस जांच व कार्रवायी में जुटी है. किशोरी के इलाज के लिये जब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग भी दबाव देने पहुंच गये. जिसकी चर्चा होने पर पुलिस टीम पहुंच गयी. इस मामले में महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह मौके पर पहुंच कर जांच व कार्रवायी में जुटी है. इस मामले में मिल रही जानकारी के अनुसार गांव के ही दो बच्चे के बाप ने बुधवार को इस दिब्यांग किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला. एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस मामले में जांच के लिये महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह को सदर अस्पताल भेजा गया है. जहां किशोरी के परिजनों से बात चीत की जा रही है. दिब्यांग होने के कारण वह विशेष कुछ नही बता पा रही है. उसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है. जिसके बाद मामला स्पष्ट हो जायेगा. उसके साथ रेप या छेड़खानी हुयी है यह कहना जल्दीबाजी होगी. जांच व परिजनों के बयान के अनुसार कार्रवायी की जायेगी.




Recent Comments