कोरोना सहित सामान्य स्वास्थ्य पर जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

  • प्रत्येक आशा  तीन लाभार्थी को प्रसव के लिए लाएंगे संस्थान पर
  • जिले में प्रत्येक दिन 8000 होंगे कोविड जांच

सीतामढ़ी। 17 जुलाई
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्वास्थ समिति की मासिक बैठक आहूत की गई जिसमें नीति सूचकांकों पर समीक्षात्मक बैठक आहूत हुई। 
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय के द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला में प्रत्येक दिन कम से कम 8000 को भी टेस्ट करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही साथ वैक्सीन का उठाव करते हुए पर डे प्रतिदिन वैक्सीनेशन का कार्य सुचारू रूप से किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
नीति सूचकांकों की समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव हेतु जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि की प्रत्येक आशा कम से कम तीन लाभार्थी को प्रसव हेतु संस्थान पर लाएंगे अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही साथ प्राइवेट हॉस्पिटल से भी डिलीवरी का रिपोर्ट लेटर अद्यतन किया जाना है इसके साथ ही एंबुलेंस का साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश दिया गया
प्रसव पूर्व जांच के समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निर्देशित किया गया कि की एएनएम को एएनसी से संबंधित सारा इक्विपमेंट उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिससे 4 इंची जांच चार हेमोग्लोबिन जांच एवं अन्य एनीमिया टेस्ट बढ़ाया जा सके ।
वीएचएसएनडी के समीक्षा के क्रम मैं जिला अधिकारी महोदय के द्वारा निर्देशित किया गया कि बी एच एस एन डी शत प्रतिशत प्लान करें एवं सर समय उसका आयोजन कर अद्यतन रिपोर्ट जिला को भेजना सुनिश्चित करें इसमें जो ब्लॉक नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गर्भवती महिलाओं के प्रथम तिमाही में ही रजिस्ट्रेशन को बढ़ाने के लिए आशा  एवं एनएम का सप्ताहिक बैठक करना सुनिश्चित करें ताकि रजिस्ट्रेशन बढ़ाया जा सके। 
 जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को जून के डाटा को नीति आयोग के डैशबोर्ड पर ससमय संधारण करना हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त बैठक में संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण शत प्रतिशत सुनिश्चित करने  एवं आदतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु 
आगामी आने वाले दिनों में नीति आयोग के सूचकांकों पर पून:विस्तृत चर्चा की जाएगी।
जिला पदाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के सूचकांकों को सुधार करने हेतु कई प्रकार के सुझाव एवं निर्देश दिया गया ताकि ससमय लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल किया जा सके। उक्त बैठक में , डीडीसी श्री तरनजोत सिंह ओ एस डी श्री प्रशांत कुमार, सिविल सर्जन एसीएमओ जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार डीआईओ डॉ एके झा सीडीओ डॉ मनोज कुमार डीपीएम आशित रंजन, डीसीएम समरेंद्र कुमार डी ए मिनी मनोज कुमार पिरामल स्वास्थ्य के डीटीएम रवि रंजन एवं विजय शंकर पाठक, केयर इंडिया से मानस कुमार यूनिसेफ से नवीन श्रीवास्तव , आदि उपस्थित थे।