एनआरसी व सीएए के विरोघ में राजद नेताओ व कार्यकर्ताओ ने निकाला कैंडिल मार्च

जमुई।(संजीव कुमार सिंह)
शुक्रवार को शाम में राजद कार्यालय से पूरे शहर में एनआरसी व सीएए के विरोघ में कैंडिल मार्च निकाल कर राजद नेता व कार्यकर्ताओ ने जमकर विरोध किया । राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद के निर्देश पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जमुई राजद ने स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री विजय प्रकाश के नेतृत्व में शुक्रवार को राजद कार्यालय से निकलकर महराजगंज चौक होते हुए थाना चौक से नगर भ्रमण करते हुए जूलूस निकाला जो वापस राजद कार्यालय पर जा कर समाप्त हुआ। जूलूस का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष आशोक राम ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व व राज्य नेतृत्व का निर्देश था उन्होने कहा कि शनिवार को राजद के राज्यव्यापी बंद में लोगो का सहयोेग मांगा जा रहा है। लोगो को इस मसले को लेकर जागृत करने की जरूरत है। लोग जानते ही नही है कि इसका क्या दुष्प्रभाव होगा। कैंडिल मार्च में राजद नेता डा. त्रिवेणी यादव, सुभाषचन्द्र मंडल, विजय यादव, अशोक कुर्मी, अमर कुमार भगत, मो. शौकत अली, मो. शलामूल, गीता बिन्द, मुरारी राम, विकास कुमार, विपिन साव, गुहन राम, मनोज कुमार, प्रयाग यादव, नरेश राम, शिव शंकर तांती, युगल किशोर राम, पंचानन्द यादव, हरिनन्दन यादव, नीरज कुमार, अरूण कुमार चौहान, श्याम सुन्दर शर्मा, मो. नेहाल फकरूद्दीन उर्फ नीला, सुरेश यादव, ब्रह्मदेव दास, गोपाल कुमार यादव, सीताराम यादव, बबलू यादव, मोहित कुमार भगत, हुरो यादव, मदन साव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments