
दैनिक खोज खबर/अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर – तरैया मुख्य सड़क धरमपुर जफर हाई स्कूल के पास सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने ठोकर मार दिया. जिससे वह गंभीर स्थिति में घायल हो गयी. उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक धरमपुर जाफर गांव निवासी रघुवंश महतो की 65 वर्षीय पत्नी रामावती देवी बतायी गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे के करीब में रामावती देवी अपने पुराने घर से सड़क उस पार अपने नए घर में जा रही थी तभी तेज गति से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी . जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन फानन में स्थानीय लोगों व परिजनों द्वारा घायल महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों की बात सुन परिजनों में चीख पुकार मच गयी. सूचना के बाद अमनौर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच घटना को लेकर तहकीकात में जुट गई. वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया. घटना को लेकर परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है. स्थानीय पंचायत के सरपंच रणधीर कुमार मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों को मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त किया. बताया कि मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है. पुत्र दूसरे प्रदेश में काम करता है. जिसे सूचना दे दी गयी है.




Recent Comments