सीवान : प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर फतेहपुर दुर्गा मंदिर में मनाया गया दीपोत्सव

✍️नवीन सिंह परमार

सीवान : प्रधानमंत्री मोदी के 70 वें जन्म दिन को सीवान में एक उत्सव की तरह मनाया गया । बुधवार को दिन भर जहां शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

वहीं सायंकाल शहर के फतेहपुर दुर्गा मंदिर पर स्थानीय लोगों दीपोत्सव आयोजित कर के प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रगट की और उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना किया ।

इस मौके समाजसेवी रमेश सिंह, दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, डॉ मनोज कुमार सिंह , भाजपा के जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें ।