कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर हुयी मौत

छपरा : गरखा थाना क्षेत्र के बसंत रोड में सिनेमा घर के पास ट्रक के चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गयी । मृतक छात्रा हेमन्तपुर निवासी ब्रह्मानंद प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री वीणा कुमारी बतायी जा रही है , जो बुधवार की आपने स्कूटी से आपने कोचिंग कैरियर पॉइंट जा रहीं थी। तभी अम्बे टॉकीज सिनेमा के पास बीबीपुर मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने के बाद उसकी मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने ट्रक के ड्राईवर के फरार हो जाने के बाद खलासी कों बंधक बनाकर रोड जाम कर दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने खलासी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया ।




Recent Comments