शौचालय निर्माण में देरी को ले राजद ने निकाला आक्रोश मार्च

ロ परवेज अख्तर /बड़हरिया (सिवान) : मुख्यालय में शौचालय निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर राजद ने रविवार को बाजार में शांति पूर्वक आक्रोश मार्च निकाल कर
सांसद और विधायक का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की तथा सांसद एवं विधायक पर झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया, लेकिन ना तो सरकार पर इसका कोई असर पड़ा और न ही यहां के जनप्रतिनिधियों पर। आक्रोश मार्च में प्रखंड अध्यक्ष शंभू गुप्ता,जकरिया खान, मिरान हैदर, संजय गिरि,राजू कुमार यादव, महंथ यादव, चूली खान, नजरे इमाम खान,राजकिशोर यादव, शौकत अली सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।