दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
निगरानी विभाग की टीम ने चंपारण के बेतिया जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में छापेमारी कर घूसखोर कर्मी को पैसे के साथ गिरफ्तार किया है।
छापेमारी में शिक्षा विभाग के कर्मी फकरे आलम के पास से एक लाख सतहत्तर हजार नौ सौ रुपया बरामद हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 18 माह के वेतन भुगतान के बदले मदरसा शिक्षकों से रिश्वत मांगा था। जिसकी शिकायत अली नियाजी ने पटना निगरानी की टीम से की।
अली नियाजी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पटना निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को लिपिक फकरे आलम को जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में छापेमारी कर पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया।





Recent Comments