महाराजगंज में महागठबंधन के प्रत्याशी रणधीर सिंह का समर्थन करने का बाम दलों ने लिया निर्णय

मांझी(सारण) : महागठबन्धन के प्रत्याशी रणधीर सिंह का समर्थन करने का बाम दलों ने निर्णय लिया। मंगल वार की देर रात तक नेताओं की चली बैठक में हुआ फैसला।एनडीए गठबंधन सरकार की वादा खिलाफी व जुमले बाजी तथा स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी करने व क्षेत्र में अराजक तत्वों को बढ़ावा दिये जाने से आम लोग त्रस्त हैं। यह बातें मांझी विधान सभा से माकपा के पूर्व प्रत्यासी डॉ सत्येंद्र यादव ने कहीं। उन्होंने बताया कि कल कोपा में बाम दलों की देर रात तक चली बैठक में शामिल नेताओं नें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व में देश बर्बादी के कगार पर है। देश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं बेरोजगारी चरम पर है। आम लोगों में मोदी के प्रति जबर्दस्त गुस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल क्षेत्र के विकास के मामले में पूरी तरह विफल हैं।क्षेत्र के विकास के बजाय स्थानीय सांसद नौजवानों में बजरंग दल के नाम पर त्रिशूल बंटवा रहे हैं। क्षेत्र में अराजकता बढ़ी हैं। अपराध चरम पर है। अपराधी तांडव मचा रहे हैं। वर्तमान सांसद अपने सांसद प्रतिनिधि आचार्य केशवानंद गिरी के हत्यारों को तो पकड़वा नही सके आम जनता उनकी रहनुमाई में कैसे महफूज रहेगी सांसद के प्रति जनता में अविश्वास का माहौल है। चूंकि महागठबंधन प्रत्यासी रणधीर सिंह ही वर्तमान भाजपा सांसद को हराने में सक्षम हैं इसलिए बाम दलों के 40 हजार सक्रिय कैडर ने एकमुश्त मतदान रणधीर के पक्ष में मतदान करेंगे। बाम दल आज से अपने संसाधन के बलबूते रणधीर के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे। बैठक में तरैया के पूर्व प्रत्यासी गीता सागर राम महाराजगंज के पूर्व प्रत्यासी मुंशी सिंह गोरिया कोठी के पूर्व प्रत्यासी तारकेश्वर यादव बनियापुर के पूर्व प्रत्यासी मैनेजर यादव समेत अन्य कई नेता शामिल थे। अध्यक्षता डॉ सत्येंद्र यादव ने किया।