विजय शर्मा की रिपोर्ट:-बेतिया। बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 108 प्राथमिक विद्यालय पकूहवा पश्चिम के वोटरों ने रविवार को चुनाव का बहिष्कार किया । आक्रोशित मतदाता सिपाही चौधरी, मधुसूदन महतो, मैनेजर यादव, मनोज कुमार, गामा महतो ,मुन्ना प्रसाद, विषम चौधरी, रामजी चौधरी, दुर्गा महतो ,गौरीशंकर महतो, जालंधर यादव आदि ने बताया कि तीन तरफ से यह गांव नदियों से घिरा हुआ है। बरसात के दिनों में नदी में पानी भर जाने से आवागमन बंद हो जाती है । जिससे यहां के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में किसी का अगर तबीयत खराब हो जाए तो उसे प्रखंड मुख्यालय ले जाने में 8 किलोमीटर दूरी तय कर जाना पड़ता है। जबकि इस समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की तरफ ध्यान आकर्षित कराया गया। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आक्रोशित मतदाताओं ने पूर्वाहन 1:30 तक एक भी मत नहीं डाले थ। वोट बहिष्कार के सूचना पर वीडियो राजकिशोर प्रसाद शर्मा एआरओ अजय कुमार सिंह मैनाटाँड़ थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह पकूहवा गांव पहुंचकर मतदाताओं को समझा-बुझाकर वोट देना शूरू कराय। अपराहन 1.40 से मतदाताओं ने वोट डालना शुरू किया। मालूम हो कि विगत कई दिनों से उक्त गांव के ग्रामीणों ने पूल समस्या को लेकर वोट बहिष्कार करने की फैसला किया था ।