एस हाई स्कूल में भी होगी इन्टर की पढ़ाई
इसुआपुर(सारण) । प्रखण्ड के खोभारी साह उच्च विद्यालय इसुआपुर में भी अब इन्टरमीडिएट की पढ़ाई शुरू हो जाएगी । भवन के अभाव में अभी तक यहां प्लस टू की पढ़ाई नहीं हो रही थी । अपने स्थापना काल से ही इस स्कूल को कमरों की कमी का दंश झेलना पड़ रहा था । स्कूल प्रबंधन तथा स्थानीय लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग पर स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने पहल करते हुए सरकार से भवन के लिए राशि की स्वीकृति करा ली है । जिसका टेंडर भी हो चुका है । 25 सितंबर को इसुआपुर हाई स्कूल में लगभग डेढ करोड की लागत से बनने वाले तीन मंजिला भवन का शिलान्यास विधायक मुद्रिका प्रसाद राय करेंगे । वहीं विधायक के निजी सचिव अशोक कुमार राय ने बताया कि कमरों के अभाव में इन्टर की पढ़ाई से वंचित प्रखंड के एसएनजी हाई स्कूल रामपुर अटौली तथा पानापुर प्रखण्ड के हाई स्कूल सतजोरा में भी भवन निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है । वहां भी डेढ़-डेढ़ करोड़ की लागत से भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा । वहीं तरैया प्रखंड के मैकडोनाल्ड इन्टर कॉलेज के भवनों के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं ।




Recent Comments