सलिमापुर पंचायत के उपमुखिया बने सुरेन्द्र कुमार मांझी

▶उपमुखिया को रहेगा मुखिया का प्रभार मढ़ौरा. सोमवार को प्रखंड के सलिमापुर पंचायत के उपमुखिया के चुनाव में वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार मांझी ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार शैलेशा देवी को सात मतों से शिकस्त देकर उपमुखिया के पद पर निर्वाचित हुये. प्रखंड के सभागार में हुये चुनाव में निर्वाचित उप मुखिया सुरेंद्र कुमार मांझी के पक्ष में सात मत पड़े, जबकि पराजित प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को केवल दो मत ही मिले।बारह वार्ड सदस्यों वाले सलिमापुर पंचायत के उप मुखिया के चुनाव में11सदस्यों ने हिस्सा लिया।वहीं एक वार्ड सदस्य अनुपस्थित रहा I चुनाव के उपरांत सुरेन्द्र कुमार मांझी को उपमुखिया के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया I निर्वाची पदाधिकारी मढ़ौरा बीडीओ सम्राट जीत ने पर्यवेक्षक
डीसीएलआर मढ़ौरा सुनील कुमार रंजन की मौजूदगी में निर्वाचित उपमुखिया को जीत का प्रमाण पत्र देकर पद की गोपनीयता का शपथ दिलवाया I बीडीओ सम्राट जीत ने बताया कि उपमुखिया पद के लिये सुरेन्द्र कुमार मांझी और शैलेशा देवी दो अभ्यर्थी ने नामांकन किया था I मतदान में सुरेन्द्र कुमार मांझी को नौ और शैलेशा देवी को दो मत प्राप्त हुये I आपको बता दें कि सलिमापुर के मुखिया पद पर रहे अरुण सिंह के जेल जाने के बाद लगभग एक वर्ष पूर्व उप मुखिया रहे शिव शंकर सिंह को उप मुखिया का प्रभार मिला था, जो पिछले महीने अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने पर पद मुक्त हो गए।निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश पर उप मुखिया का चुनाव हुआ है।चुनाव पर लोगों की नजर टिकी थी, क्योंकि उप मुखिया को ही मुखिया का प्रभार रहेगा।🔸दस अगस्त को निवर्तमान उपमुखिया पर पारित हुआ था अविश्वास- निवर्तमान उपमुखिया और पंचायत के प्रभारी मुखिया शिवशंकर सिंह पर दस अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था I अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान में भी कुल 12 वार्ड सदस्यों में से 11 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान कर प्रताव को पारित करा दिया था। अधिकतर वार्ड सदस्यों ने विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगा पदमुक्त करा दिया।




Recent Comments