सिवान : एआईएसएफ का बड़हरिया प्रखंड सम्मेलन संपन्न, 25 सदस्यीय अंचल इकाई गठित, प्रेम बने अध्यक्ष,गयासुद्दीन बने सचिव
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया(22.9.2019):ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन(AISF) का बड़हरिया प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न हो गया। सम्मेलन के पश्चात 25 सदस्यीय एआईएसएफ की प्रखंड इकाई गठित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रेम कुमार को अध्यक्ष, गयासुद्दीन शाह को सचिव एवं विजेन्द्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि 25 सदस्यीय प्रखंड इकाई में रजनीकांत कुमार, मंटू कुमार, विवेक कुमार, चंदन कुमार, रवि कुमार,विनीत कुमार, गुड्डू कुमार, आकाश कुमार को प्रखंड कमिटी में रखा गया।
सम्मेलन के दरम्यान बतौर मुख्य वक्ता एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि एआईएसएफ देश का पहला छात्र संगठन है जिसकी स्थापना 12-13 अगस्त,1936 को हुई थी। जेपी विश्वविद्यालय के सत्र नियमित करने को लेकर सड़क से लेकर राजभवन तक चलाए गए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जब सत्यपाल मल्लिक बिहार के राज्यपाल थे तो आंदोलन के क्रम में एआईएसएफ प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर सत्र नियमित करने को लेकर पहल किया था। सीपीआई के जिला सचिव तारकेश्वर यादव ने कहा कि एआईएसएफ का योगदान देश की आजादी के आंदोलन में था। आज तो वे देशभक्त बने घूमते हैं जिनका आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। शिक्षक नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि एआईएसएफ सबको समान शिक्षा दिलाने के लिए संघर्षरत है।एआईएसएफ के नेता अध्ययन और संघर्ष के लिए कृत संकल्पित हैं।उद्धघाटन जिला संयोजक शशि कुमार ने करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से केंद्र सरकार एक खास विचारधारा को थोपना चाहती है।उन्होंने पूरे जिले में सघन सदस्यता अभियान चलाए जाने की बात कही। सिवान सिविल कोर्ट के अधिवक्ता इरफ़ान अहमद ने कहा कि छात्रों को राजनीति से परहेज करने की बात कही जाती है। जो कि एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।
इस मौके पर एआईएसएफ की 21 सदस्यीय बालापुर शाखा इकाई भी गठित हुई जिसमें चंदन कुमार को अध्यक्ष, विवेक कुमार को सचिव और रवि कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।




Recent Comments