फ़िल्म पद्मावती पर पूर्ण प्रतिबंध की उठी मांग
संवाददाता, छपरा
शहर के राजेन्द्र सरोवर के नजदीक अवस्थित विन्धवासिनी सदन  में फिल्म पद्मावती (अब पद्मावत)   को पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित ( बैन) करने की मांग से जुड़े  जिले के सभी राजनितिक – समाजिक क्षेत्रो से जुड़े क्षत्रिय समाज के सभी प्रमुख व गणमान्य सदस्यों एवम हिंदूवादी संगंठनो के प्रतनिधियो की आपात बैठक सारण क्षत्रिय संगठन समन्वय समिति के तत्वाधान में हुई | जिसमे सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया  की आगामी १९ जनवरी २०१८ से फिल्म पद्मावती (अब पद्मावत) को  केंद्र सरकार द्वारा पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगाने की मांग को ले संबैधानिक व संसदीय मर्यादाओ के अनुरूप व अनुकूल आन्दोलन चलेगा | इस कड़ी में चितौड़ की महारानी भारतीय वीरांगना महारानी पद्मावती (पद्मिनी ) के सम्मान में क्षत्रिय समाज एवम हिंदूवादी संगठनो के सदस्यगण आगामी १९  जनवरी २०१८ को शहर के नगरनिगम चौक पर दिन के १ बजे एकत्रित होकर इतिहास को तोड़मरोड़ कर संजयलीला भंसाली  के निर्देशन में बनी फ़िल्म पद्मावती (अब पद्मावत)   को  शहर के सिनेमा घरो  आदि में  न चलाने के  आशय से सम्बंधित ज्ञापन –पत्र  जिले की सभी आलाधिकारियो , सिनेमाघर मालिको- संचालको  एवम प्रबन्धको को सौपी जाएगी | इस मौके पर मौजूद गणमान्यो ने कहा की संजयलीला भंसाली  के निर्देशन में बनी फ़िल्म पद्मावती (अब पद्मावत) के  तथ्य क्षत्रिय समाज सहित महिलाओ एवम हिन्दू संस्कृति पर हमला है | फ़िल्म पद्मावती (अब पद्मावत) के  विषय वस्तु  क्षत्रिय समाज के भावनाओ को ठेस पंहुचा रही है | फ़िल्म पद्मावती (अब पद्मावत) के  तथ्यों से अपमान की वजह के कारण क्षत्रिय समाज सहित महिलाओ एवम हिंदूवादी संगठनो में भारी गुस्सा एवम आक्रोश है |  फ़िल्म पद्मावती (अब पद्मावत) के निर्माता –निर्देशकों एवम फ़िल्म निर्माण से जुड़े सभी लोगो एवम केंद्रीय प्रमाणन बोर्ड के प्रसून जोशी पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी | वही इस मौके पर मौजूद गणमान्यो ने कहा की  फ़िल्म पद्मावती (अब पद्मावत) को किसी भी स्वरुप में फिल्मी परदे आदि पर आने से अगर नही रोकी गयी तो आम –जनों के  गुस्से व भारी आक्रोश से इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेगे | जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन –प्रशासन की  होगी |

बैठक में राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के प्रांतीय महामंत्री श्री सौरभ सागर सिंह,  सी पी स ग्रुप के निदेशक श्री हरेन्द्र सिंह , नमामि गंगे ,बीजेपी , बिहार, स्टेट वर्किंग कमिटी मेम्बर डॉ० धीरज कुमार सिंह “वीरू” , क्षत्रिय संगठन समन्वय समिति के प्रदेश महामंत्री ई० हरेन्द्र सिंह , मुखिया अजय सिंह, राजेश सिंह मोनू , मिथलेश सिंह मिंटू , ,मोहन सिंह , गुड्डू सिंह , चन्दन सिंह बीजेपी –आई टी  नेता कुमार भार्गव  नगर परिसद के पूर्व उप मुख्य पार्षद रमाकांत डब्लू, घनश्याम सिंह पप्पू ,दिनेश सिंह , नागेन्द्र सिंह ,अजित सिंह , पुरनेंदु सिंह , ई० कुंदन सिंह  धनन्जय सिंह ,चंद्रशेखर बब्लू ,आशुतोष सिंह ,छात्र नेता नवलेश सिंह , मुखिया बैजनाथ सिंह , मुखिया मुन्ना सिंह , धनञ्जय सिंह तोमर ,कुमार भार्गव , समसेर सिंह , मंटू सिंह, मोनू सिंह , राजीव सिंह ,मणिकांत राजा , संजय सिंह , भूति सिंह , रंजित सिंह , संतोष सिंह , नवीन सिंह , पप्पू सिंह ,विकाश सिंह , केदार सिंह , वीरेन्द्र सिंह , अशोक सिंह मुखिया, प्रभुनाथ सिंह , भूपेंद्र सिंह ,शैलेन्द्र सिंह आदि थे | आपात बैठक की अध्यक्षता सी पी स ग्रुप के निदेशक श्री हरेन्द्र सिंह एवम संचालन नमामि गंगे ,बीजेपी ,बिहार, स्टेट वर्किंग कमिटी मेम्बर डॉ० धीरज कुमार सिंह “वीरू”ने की |