प्रशासनिक उदासीनता का शिकार गुठनी का छठ घाट
( डॉक्टर शंभु यादव की रिपोर्ट )

सीवान के गुठनी बाजार का छठ घाट इन दिनों कचड़े और गंदगी का अंबार बना हुआ है।

विदित हो कि गुठनी पूर्वी और गुठनी पश्चिमी दो पंचायतों को मिलाकर गडक नदी के किनारे एक प्रमुख छठ घाट हैं जहां काफ़ी व्रतियों का जमावड़ा लगता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुठनी के सरत्स्वती मुहल्ले के नालें का पानी घाट के तरफ़ ही गिरता है जिसके कारण वहां जल जमाव और कीचड़ की समस्या आम बात हो गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार हर साल जनप्रतिनिधियों तथा लोगों के सहयोग से घाट की साफ़ सफ़ाई का काम किया जाता था लेकिन इस बार अभी तक किसी ने घाट का मुआयना किया और ना ही किसी तरह की साफ़ सफाई ही की गई। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों के कहने पर दोनों पंचायतों के मुखिया और प्रखंड प्रमुख कामोद नारायण सिंह की अगुआई में पुलिस प्रशासन के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने घाट का मुआयना किया। जिससे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में घाट के प्रति प्रशास की उपेक्षित रवैये को लेकर काफ़ी रोस था।

क्या कहतें हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी:-फिर हाल इस मद में किसी तरह का सरकारी फंड उपलब्ध नहीं है ,आप लोग आपसी सहयोग से सफाई का काम करवाईए हम विल बनाकर सक्षम पदाधिकारी के पास भेज देगें पैसा आने पर मिल जाएगा।
—-


क्या है लोगों और जनप्रतिनिधियों का आरोप:-समय रहते प्रशासन के द्वारा नालें की पानी के निकास की व्यवस्था कर दी गई होती तो शायद ऐसी बद्तर स्थिति नहीं होती।हर साल प्रखंड विकास पदाधिकारी विल बनाकर भेजने वाली बात कहतें है, पिछले साल का कुछ मिला नही आगे क्या उम्मीद की जय, हम लोग आपसी सहयोग से खूद कराएगें सफाई का काम।

सभी लोगों ने मिलकर शानिवार को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई है जिसमें सफाई ब्यवस्था के लिए पैसों का इंतजाम किया जाएगा।इस अवसर पर बीडीओ आशुतोष कुमार,थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार,एएआई कृष्णा सिंह प्रखंड प्रमुख कामोद नारायण सिंह,गुठनी पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि डा मुकुल वर्मा, मुखिया पूर्वी प्रतिनिधि विनोद चौधरी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष हरिश्चंद्र जायसवाल, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील ठाकुर,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव खुर्शेद आलम, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता, चंद्रशेखर राय,नरेंद्र वर्मा, और सुबास ठाकुर के साथ बहुत से ग्रामीण उपस्थित थे।






Recent Comments