मशरक (सारण)। केन्द्रीय विद्यालय मशरक में नामांकन को लेकर प्रथम सूची शुक्रवार को देर शाम तक जारी कर दी गई। विवादो से घिरे इस बार की सूची में रिजर्व सीटो और कोटा प्रणाली को खत्म कर नये नियमावली के आधार पर नामांकन की सूची जारी हुई। जिस कारण कुछ अभिभावकों के चेहरे खुशी की लहर देखने को मिली। नामांकन को लेकर संबंधित कागजात को लेकर तीन दिन के अंदर नामांकन की प्रकिया पुरी की जाएगी। प्रथम सूची में अंकित छात्र के नामांकन प्रकिया में कोई त्रुटि पाई जाएगी तो जारी किए गए वेटिंग लिस्ट से छात्रों को मौका दिया जाएगा। जारी किए गए लिस्ट में दो सेक्सन के लिए लगभग साठ बच्चों का नामांकन होगा। नामांकन प्रकिया और कम समय मिलने के कारण अभिभावकों में रोश देखने को मिला। नये नियमानुसार में अब प्रथम कक्षा में आठ वर्ष तक के बच्चो का आवेदन दिया जा सकता है। और सूची में नाम अंकित होने पर नामांकन भी होगा।