डीएम से जल निकासी की गुहार

पचरुखी (सिवान) : पचरुखी प्रखंड के शंभोपुर पंचायत के नरहट गांव में जलकुंड (सोता) का बांध टूटने के कारण गांव में बहुत तेजी से जल स्तर बढ़ गया है। इससे गांव में फसल डूबने लगा है तथा जल जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम को आवेदन देकर शीघ्र जल निकासी की मांग की है। मांग करने वालों में शिक्षक अमरलाल चौधरी, अशोक राम, चुन्नूलाल साह, अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
——-