मढ़ौरा (सारण ) । राष्ट्रीय इप्टा की पहल पर ढाई आखर प्रेम सांस्कृतिक यात्रा 01 मई रविवार को 04 बजे संध्या मढ़ौरा आएगी । इस यात्रा के स्वागत के लिए मढ़ौरा इप्टा द्वारा तैयारी पूरी कर लि गयी है । इसकी जानकारी देते हुये इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कार्यकारी सचिव प्रो भूपेश भीम एवं प्रो कर्ण सिंह ने बताया कि यह यात्रा छतीसगढ़ से 9 अप्रील को चली है जो झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश होते हुये 22 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर मे सम्पन्न होगी । इस क्रम मे यह यात्रा स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों, साहित्यकारों, कलाकारों की जन्मभूमि को नमन कर मिट्टी एकत्र करते चलेगी और प्रेम भाईचारा बंधुत्व के संदेश के साथ गीत संगीत नुक्कड़ नाटक आदि की प्रस्तुति करेगी ।
इस कड़ी मे यात्रा के मढ़ौरा आगमन पर मुख्य कार्यक्रम शहीद रामजीवन नगर उच्च विद्यालय मढ़ौरा के सभागार मे होगा । उसके बाद खुले मैदान मे मास्टर अजीज के सम्मान मे मास्टर अजीज मुक्ताकाश मंच की स्थापना कर नुक्कड़ नाटक होगा । तत्पश्चात रैली के रूप मे स्थानीय अम्बेदकर पार्क मे बाबा साहब के श्रद्धांजली के साथ कार्यक्रम का समापन होगा । प्रो भगीरथ प्रसाद, बलबीर सिंह, चित्रमणी कुमार सिंह, सुरेश राय, शिव कुमार, अवधेश वर्मा विक्रम राज, दारा सिंह आदि उपस्थित थे ।