कांग्रेस के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष की 8वीं पुण्यतिथि मनायी गयी
तरैया(सारण)27.07.2018।
गवन्द्री गाँव मे शुक्रवार को कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्त्व में कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह की 8वी पुण्यतिथि मनायी गयी।प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने विपक्ष को भी मान सम्मान देती है।कांग्रेस पार्टी सभ्यता-संस्कृति से चलती है।उसके बाद पूर्व जिलाउपाध्यक्ष के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।उपस्थित समर्थकों ने पूर्व जिलाउपाध्यक्ष के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।उक्त मौके पर अवकाश प्राप्त एचएम मुक्तिनाथ सिंह,परसुराम सिंह,अजय सिंह,ओमप्रकाश पंड़ित, मुकेश सिंह,मुन्ना सिंह,सुबाष सिंह,बादल सिंह,योगेन्द्र सिंह,मिलेश सिंह,ग्रिसदेव सिंह,प्रभु राही, हरेन्द्र साही, मुकेश सिंह,प्रभुनाथ राय व अन्य मौजूद थे।