भेल्दी(सारण) :थाना क्षेत्र के एनएच- 722 पर ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक पारसा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के श्याम देव सिंह के पुत्र अरविंद सिंह तथा उनकी पत्नी सोनाली देवी बताई जा रही है ।सोनाली देवी गंभीर रूप से घायल है और उनके पुत्र 10 वर्षीय पुत्र के इलाज के लिए छपरा जा रहे थे कि कटसा में अनियंत्रित ऑटो ने ठोक मार दी। दुर्घटना के बाद भेल्ली पुलिस ऑटो और बाइक को जप्त कर लिया समाचार लिखे जाने तक एफ आई आर नहीं हुआ था अरविंद सिंह गांव में रहकर खेती बाड़ी का काम करता था।