नवनिर्वाचित सरपंच ने किया ग्राम कचहरी के पंचों के साथ बैठक
तरैया(सारण)27.07.2018:
माधोपुर ग्राम कचहरी भवन पर शुक्रवार को नवनिर्वाचित सरपंच बिट्टू कुमार यादव की अध्यक्षता में ग्राम कचहरी के सभी सरपंचों की एक बैठक हुई।जिसमे नवनिर्वाचित सरपंच ने पहले अपने ग्राम कचहरी के सदस्यों का परिचय प्राप्त किया।फिर सभी को बताया कि छोटे-छोटे मामलों का निपटारा हम खुद ग्राम कचहरी में करेंगे।इससे थाने का अनावश्यक बोझ कम होगा।नियमित ग्राम कचहरी का संचालन होगा।और आम जनता के साथ सही न्याय होगा।उक्त मौके पर ग्राम कचहरी के सदस्य मनोज कुमार सिंह,मंजू देवी,लखनदेव साह, विक्रम राम,सूर्य राउत,शिवकुमारी देवी,प्रतिमा देवी,सोना देवी,रामेश्वर राय,बलिस्टर राय,प्रमोद सिंह,रीता देवी,उमरावती देवी, सरस्वती देवी एवं ग्राम कचहरी के सचिव रामकुमार ठाकुर मौजूद थे।