
पानापुर (सारण)बुधवार महिला पर्यवेक्षिका शिला कुमारी ने पानापुर परियोजना अन्तर्गत सेक्टर 3,4 तथा 5 के सभी सेविकाओं को मोबाइल एप से लाभूको का सत्यापन, दैनिक उपस्थित, गृह भ्रमण आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया।महिला पर्यवेक्षिका ने बताया कि यदि किसी लाभूक का दुसरे केंद्र पर आवेदन हो गया है तो उसे कैसे दुसरे केंद्र पर स्थानांतरित किया जाएगा उसपर विशेष रूप से चर्चा की।इसके अलावा पर्यवेक्षिका ने जच्चा-बच्चा को सही परामर्श, संतुलित आहार, बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण तथा परिवार नियोजन संबंधी जानकारियां दी।समुदाय आधारित कार्यक्रमों अन्नप्राशन तथा गोदभराई पर लाभूको एवं उनके अभिभावकों को पूरी जानकारी देने की बात कही ।प्रशिक्षण में राजकुमारी देवी, लालती कुमारी, कल्पना देवी, मंजू कुमारी, ममता कुमारी, बबिता प्रजापति, शारदा देवी, चिंता देवी आदि सभी सेविकाए उपस्थित थीं ।




Recent Comments