समस्तीपुर:अवध असम ट्रेन से 72 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद।

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर अवध असम एक्सप्रेस से राजकीय रेल पुलिस टीम ने 72 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि तस्कर रेल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर राजकीय रेल पुलिस टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। लालगढ़ से डिब्रुगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस जंक्शन पर पहुंची।टीम ने ट्रेन के बोगियों में प्रवेश कर तलाशी शुरू कर दी। स्लीपर बोगी के एस 8 में शौचालय के समीप लावारिस हालत में दो बैग मिला। शंका होने पर बैग की तलाशी ली तो इसमें शराब की बोतल मिली। टीम ने बोगी में बैठे यात्रियों से पूछताछ की। लेकिन, सभी ने बैग के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।इसके उपरांत बरामद शराब को रेल थाना लाया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष शशि कपूर ने अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 178/2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। साथ ही जांच का जिम्मा एएसआई जयश्री प्रसाद को दिया गया। टीम में एएसआई संजय कुमार, हवलदार विजय कुमार शर्मा आदि शामिल थे।




Recent Comments