अश्लील गीत पर प्रतिबंध अभियान में तरैया पहुँचे फिल्म निर्देशक व गायक
तरैया(सारण)27.07.2018।
भोजपुरी के अस्तित्व को बचाने और भोजपुरी अश्लील गीतों पर प्रतिबंध लगाने के जागरूकता अभियान के दौरान शुक्रवार को भोजपुरी के कलाकार तरैया पहुँचे। भोजपुरी फिल्म निर्देशक करण पांडे ,केकेपी रिलीज कम्पनी के कमलेश पांडे व स्टार गायक बब्लू सिंह ,माइकल मुकेश ने प्रखंड के महुआ रिकॉडिंग स्टूडियो पचभिण्डा में जाकर स्थानीय कलाकारों से मिलकर अश्लील गीत रिकॉड नही कराने की अपील किये।इस सम्बंध में निर्देशक करण पांडे ने कहा कि फिल्म एवं भोजपुरी अश्लील गीत से संस्कृति सभ्यता पर बुरा असर पड़ रहा है।जिसके लिये प्रतिबंध लगाना जरूरी है।हम कलाकार अगर एक जुट होकर सभी अपने साथी कलाकार को जागरूक करें।तो यह आसानी से संभव है कि भोजपुरी से अश्लीलता समाप्त हो जाएगा।उक्त मौके पर गायक कुमार सत्येंद्र ,जीतू ज्वला, मजनू मिथलेश ,दीपक दरिया,डॉ राजकिशोर साह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments