ओवरटेकिंग के दौरान बालू लदी ट्रक हाईवा से टकरायी ,बाल बाल बचे चालक एवं खलासी

#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज (सारण) -:
“””””””””””
आरा छपरा पुल पर ओवरटेकिग के दौरान बालू लदी एक ट्रक हाईवा से टकरा गई जिस घटना मे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसके दौरान चालक व खलासी कूदकर अपनी जान बचाने मे कामयाब रहे घटना गुरुवार की सुबह 7 बजे की बताई जाती है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो वाहन कोईलवर से बालू लोड कर आ रहे थे बालू लदी हाईवा ट्रक से आगे चल रही थी तभी आरा छपरा पुल के मध्य पीछे चल रही ट्रक ने हाईवा को ओवरटेक कर निकलना चाहा जिसके क्रम मे ट्रक हाईवा से टकरा गई जिसके दौरान ट्रक का अगला पोर्शन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वही चालक व खलासी बाल बाल सुरक्षित बच गए ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनो वाहनो के चालक व खलासी सुरक्षित है दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनो हटाया जा रहा है ।




Recent Comments