अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मढ़ौरा में योग शिविर आयोजित

मढ़ौरा (सारण): गुरुवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड के अलग-अलग स्थलों पर योग शिविर का आयोजन किया गया. उच्च विद्यालय मढौरा के प्रागंण मे प्रखडं के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्रा ,शिक्षक एवं प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा योगासन करके इस समाज को संदेश देने का कार्य किया गया. कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ तथा आध्यात्मिक संतोष के विकास के अनुपम अवसर के रूप में लोगों ने इसे सहजता से अपनाया है.ग्रामीण क्षेत्र के नरहरपुर पंचायत के बसतपुर गांव के योग शिविर में भी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ छात्र व छात्राओं ने सैकड़ों कि संख्या में भाग लिया.वहीं स्थानीय प्रखंड के ही औदालपट्टी स्थित जीडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निदेशक मिथिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में योग शिविर लगाया. आपको मालूम है की इस वर्ष चौथा विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है.प्रथम बार 21 जून 2015 को विश्व योग दिवस विश्व के 170 से भी अधिक देशों ने मनाना शुरू किया था.गौर तलब हो की 27 सितम्बर 14 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सभा में प्रस्ताव रखा था.जिसको महा सभा ने 11 दिसम्बर 14 को 21जून को विश्व योग दिवस मनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। तब भारत ने पहली बार अशोक राजपथ दिल्ली में 84 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 35 हजार से भी अधिक लोगों ने एक साथ योगासन कर विश्व रिकार्ड्स बनाया. उच्च विद्यालय मढौरा के योग शिविर में शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार दुबे, प्रमोद कुमार सिंह , गजेन्द्र शर्मा, ब्रहमानंद पाण्डेय, सी आर सी समन्वयक सलीम अंसारी, ह्रदयानन्द ठाकुर,अनिल ठाकुर, एकरामुल हक,शिक्षक शंकर यादव सहित अन्य लोग भी शामिल थे.




Recent Comments