मढ़ौरा के युवा भाजपा के कार्यकर्ता ने की थी पीएम से बात,पीएम ने ट्विट कर कहा सही है सवाल

मढ़ौरा (सारण)
बीजेपी की स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने देश के पांच जिले के कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर बात की थी I चयनित पांच जिला में छपरा भी शामिल था, जिला से जिस युवा लड़के से पीएम मोदी ने संवाद किया वह था मढ़ौरा का युवराज भास्कर I अपनी बातचीत में युवराज भास्कर ने जो बात कही उससे पीएम मोदी प्रभावित दिखे I यह प्रभाव उनके ट्विट पर भी आया, पीएम मोदी ने अपने ट्विट पर कहा कि बिहार के मेहनतकश कार्यकर्ताओं से बातचीत में एक महत्वपूर्ण बिंदु निकलकर आया है कि क्यों आज हमारे कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से घर घर जाकर लोगों को पिछले चार साल में हुए कार्यों के बारे में न केवल बताना है वल्कि उन्हें अलग अलग जन कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ना है I पीएम मोदी ने यह ट्विट मढ़ौरा के युवराज भास्कर से बात करने के बाद ट्विट कर कहा था I पीएम मोदी से बात करते हुए भजपा कमल समूह के युवराज भास्कर ने कहा था कि बीजेपी कई जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है I तय है की इन योजनाओं से गरीब वर्ग को लाभ भी मिल रहा है लेकिन लोगों को नहीं पता की यह योजना बीजेपी द्वारा संचालित हो रही है I इसे में जब लोगों को पता ही नहीं रहेगा तो वह कैसे समझ पायेगा की बीजेपी ने पिछले पांच साल में उनके लिए क्या किया है I सवाल के तुरंत बाद ही पीएम मोदी ने गुड क्वेश्चन कहा था I अब अपने ट्विट से भी मढ़ौरा के इस लड़के के सवाल को सही बताया है I




Recent Comments