विश्व योग दिवस पर बनियापुर में योग शिविर आयोजित

बनियापुर( सारण): गुरुवार को विश्व योगा दिवस के अवसर पर कौशल विकाश केंद्र (SKILL TRAINING CENTER)मानोपाली के निर्देशक विशाल कुमार के द्वरा योगा शिविर का आयोजन किया गया प्रशिक्षक मुन्ना कुमार एवम NSS टीम लीडर अमित कुमार के द्वरा अनुलोम, विलोम, सिरसाशन, वृक्षासन सूर्य नमस्कार, शववशन, का अभ्यास कराया गया और NSS टीम लीडर अमित कुमार ने बताया की योग करने से हमारा मानशिक सन्तुलन ठीक रहता है और योगअभ्यास करने से हमारा देश स्वस्थ बना सकता है और मुन्ना कुमार ने बताया की वर्तमान समय में अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण लोग संतोष पाने के लिए योग करते हैं। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्तिष्क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है। आज बहुत से लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए योग बहुत ही फायदेमंद है। योग के फायदे से आज सब ज्ञात है, जिस वजह से आज योग विदेशों में भी प्रसिद्ध है। कौशल विकाश केंद्र मनोपाली के
निदेशक विशाल सिंह ने सभी छात्र/छात्राओं को बतया की आने वाले समय में हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिये योगा का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा योग शिविर में उपस्थित छात्र/छात्रा
पिंकी कुमारी, नेहा कुमारी, पुतुल कुमारी, काजल कुमारी, मनीषा कुमारी, पूनम कुमारी, पूजा कुमारी, अलका कुमारी, रितु कुमारी, एकता कुमारी, निशा कुमारी, दिव्या कुमारी, विनोद कुमार, राकेश कुमार, जावेद अख्तर, अजय कुमार, राहुल कुमार, अरुण कुमार, अनवीर अहमद, आसिफ अली, अर्चना कुमारी, किरण कुमारी, सुमन कुमारी, प्रिंस कुमार आदि शामिल थे!




Recent Comments