बंगारी गांव में गैस सिलिंडर फटा, ब्लास्ट में एक महिला समेत सात घायल
गड़खा(सारण) । गड़खा थाना क्षेत्र के बंगारी गांव में शनिवार दोपहर खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गयीं ।जिससे एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हीअरविंद कुमार राम कि घर में छपरा के गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर आई थी। दोपहर में जैसे ही खाना बनाना शुरू हुवा, वैसे ही गैस लीकेज होने के कारण एकाएक सिलेंडर फट के ब्लास्ट हो गया।बालास्ट इतनी भयंकर थी कि सिलेंडर गैस को तोड़ते हुए पड़ोसी कन्हैया राम के घर में जा गिरी ।जिसमें अरविंद कुमार की पत्नी कलावती देवी अंकित कुमार,अनीष कुमार गणेश राम और अमरजीत राम घायल हो गए।बचाने गए पड़ोसी मिन्टू कुमार राम भी घायल हो गया।सभी घायलों का निजी क्लीनिक में इलाज चल रही है।घटना की सूचना मिलने पर मुखिया पति श्रवण साह और अंचल कर्मी मौके पर पहुंचकर घटना का मुआवजान दिया।आग लगने से घर में रखे 20 हजार रुपये नगद जमीन के कागज,पलंग ,पेटी बर्तन और अनाज जलकर राख हो गई।