मढ़ौरा(सारण) । प्रखंड के सलिमापुर पंचायत के नथुआ गांव निवासी कोरोना मृतक के आश्रित को एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने चार लाख का आपदा मुवाबजा राशि सौंपा । एसडीओ ने कहा कोरोना वायरस से पुरी दुनिया प्रभावित है । इस मुश्किल समय में सभी को संयम रखना चाहिये और खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है । सरकार इस समस्या के साथ आम लोगों के साथ मुस्तैदी से लगातार काम कर रही है । सभी लोगों को भी सरकार के निर्देश को पालन करने की जरुरत है ताकी सभी लोग और सामाज सुरक्षित रह सके। इस दौरान एडीएसओ नवनीत प्रताप सिंह, सीओ ओमप्रकाश सहीत अन्य मौजूद थे । बता दे कि सलिमापुर पंचायत के नेथुआ निवासी 48 वर्षीय ब्यक्ति की मौत पटना पीएमसीएच में 21 मई को इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण से हो गयी थी। बता दें कि वह 17 मई को तबियत बिगड़ने पर कोलकता से एक कार किराये पर लेकर अपनी पत्नी, बेटा व अन्य के साथ गांव पहुंचा था । उसकी तबियत पहले से खराब थी, गांव में स्थिति बिगड़ने पर वह गांव का एक बुलेरों किराया पर लेकर छपरा सदर अस्पताल इलाज के लिये चला गया था । उसका दो दिन सदर अस्पताल में किया गया था बाद में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था । परिजनों ने बताया कि उसे पहले से सुगर और उच्च रक्तचाप की गंभीर समस्या थी । पटना में भी स्थिति में सुधार नही होने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था । यही पर कोरोना जांच के लिये उसका सेम्पल लिया गया था जिसका रिपोर्ट उसके मौत के बाद मिली थी।