मढ़ौरा(सारण) । प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर पर दो दर्जन प्रवासी कामगारों को जगह नही मिला । नराज दो दर्जन लोगों ने विरोध में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने मढ़ौरा- छपरा मुख्य सड़क पर बैठ गये । इसकी जानकारी तत्काल एसडीओ विनोद कुमार तिवारी को मिली । एसडीओ ने तत्काल पहल करते हुये अधिकारी को भेजा और उनका सेंटर के भीतर उनका इंतजाम करवाया । मिली जानकारी के अनुसार देश के रेड जोन से आये दो दर्जन के करीब प्रवासी कामगार प्रखंड के भुआलपुर में‌ क्वारेंटाइन थे । गुरुवार को सीओ ओमप्रकाश ने सभी को प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर पर रहने की बात कही थी। बाद में एक पीकअप भेज कर सभी को दो दर्जन कामगारों को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेंटर पर बुलवा लिया । सेंटर पर में पहुंचे लोग को अंदर जगह नही मिल सकी । प्रवासी देर तक इधर उधर भटकते रहे बाद में नराज होकर सेंटर के बाहर मुख्य सड़क पर बैठ गये । प्रवासियों कामगारों ने कहा कि जब वे जगह नही मिलने की बात जब सीओ को कही तो सीओ ने कहा कि जहां जगह मिले वही रह जाओ इससे उनकी नराजगी बढ़ गयी । प्रवासियों ने आरोप लगाया कि सेंटर के अंदर कई कमरे में ताला बंद था। अंदर प्रतिनियुक्त कर्मी भी नही थे जो उन्हे जगह दिलवा सके । एसडीओ ने बताया कि इसकी सुचना उन्हे जैसे मिली तो उन्होने तत्काल अधिकारियों को भेजा । उनकी समस्या की जानकारी प्राप्त कर उसका समाधान करवाया । यह पता लगाया जा रहा है कि यह स्थिति कैसे उत्पन्न हुई , फिलहाल समस्या का समाधान करा कर प्रवासी कामगार को सेंटर पर व्यवस्थित करा लिया गया है ।