रामबाग संकट मोचन घंटी बाबा मंदिर के समिति के सदस्यों ने किया बैठक,14जनवरी को होगा संगीतमय सुदरकाण्ड का पाठ

तरैया(सारण)।13.01.2020:

रामबाग संकट मोचन घंटी बाबा मंदिर के दरबार में आज 14 जनवरी को संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा।जिसकी तैयारी को लेकर मंदिर निर्माण समिति के संयोजक देवकुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक किया गया।जिसमें संगीतमय सुन्दरकाण्ड के तैयारी की समीक्षा किया गया।संयोजक ने बताया कि मंदिर का निर्माण जनसहयोग से किया जा रहा है।मंदिर के दूसरे तल्ले पर संकट मोचन हनुमान की भव्य प्रतिमा की स्थापना झारखण्ड के गिरिडीह के एक भक्त सुरेश जलान की सहयोग से हो रहा है।उन्होंने इसके लिए मंदिर को लगभग 05 लाख रुपये दान दिया है।हनुमान मंदिर के परिसर में ही घंटी बाबा का दरबार है। मन्नते पूर्ण होने पर भक्त यहाँ आकर पीतल की घंटी वृक्ष में आकर बाँधते है।समिति के सदस्यों की यह मान्यता है कि पहले इस स्थल पर आय दिन सड़क दुर्घटना जैसी अन्य घटनाएँ होती रहती थी।लेकिन जब से इस स्थल पर मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है और पूजा पाठ हो रहा है तब से यहाँ कोई घटना नहीं घटी है।और गाँव मे सुख-शांति है।मंदिर निर्माण कार्य तीन वर्षो से प्रारंभ किया गया है।जिसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष सुंदर कांड का पाठ किया जाता है।उक्त मौके पर मुन्ना तिवारी, अशोक सिंह,मृत्युंजय श्रीवास्तव, अमरनाथ सिंह,रामा सिंह,विरन सिंह,राजू कुमार सिंह,पिन्टू सिंह, नीलकमल सिंह व अन्य मौजूद थे।