
विभूतिपुर मेंं राम जानकी ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु के डंका की चोरी के आरोप मेंं युवक को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू।
विभूतिपुर (समस्तीपुर): थाना क्षेत्र के मनारायटोल स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से लाखो कीमत के बाद यंत्रों व डंका की चोरी करने वाला युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस के गिरफ्त में आया युवक गाँव के ही कन्हैया झा का पुत्र विकास कुमार झा बताया गया है।ग्रमीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मंदिर में चोरी करके युवकों फरार हो गया था।उसके बाद जैसे ही उसके घर आने की सूचना महंथ गोपाल दास को मिला उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से युवक को धर दबोचा।तथा साथ ही इसकी सूचना पंचायत के मुखिया व सरपंच को दिया।जिसके बाद सभी लोग के सामने विकास ने अपना गुनाह कबूल करते हुए इस घटना में दो औऱ गाँव के ही युवक की संलिप्तता की बात बताया।मामले की सूचना मिलने पर पहुँची विभूतिपुर पुलिस ने विकास को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की इस दौरान विकास ने घटना में शामिल सभी लोग को चिन्हित करते हुए।उस दुकानदार का भी नाम बताया जिसके यहाँ चोरी का सामान बेचा था।इस मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक के बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।




Recent Comments