परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर. थानाक्षेत्र के हुस्सेपुरनन्द के त्रिभुवन राम के साथ अभिमन्यु ऑटोमोबाइल के लोगों ने जातिसूचक शब्द बोलकर गाली-गलौज व मारपीट की. मामले में पीड़ित त्रिभुवन राम ने गुरुवार को थाने में कांड संख्या 434/19 दर्ज कराते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत अभिमन्यु ऑटोमोबाइल के माध्यम से महिंद्रा की एक गाड़ी लिया. मेरी उक्त गाड़ी को 22 अक्टूबर को एजेंसी के कर्मचारी सुमित कुमार सिंह, लकड़ी नबीगंज ओपी के जगतपुर के भगवान सिंह व अभिमन्यु सिंह ने एजेंसी के पास रोक लिया. उसके बाद कई बार उनलोगों से अपनी गाड़ी की मांग की. बावजूद मेरी गाड़ी वापस नही किए. साथ ही मुझसे कागज पर कई साइन भी करा लिया. पीड़ित ने प्राथमिकी में कहा है 18 नवंबर को जब पुनः गाड़ी मांगने गया तो उनलोगों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया. साथ ही सुमित कुमार सिंह द्वारा ईंट से किए गए हमला में बायां पैर को जख्मी कर देने की बात भी कही गई है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.