गुप्त सूचना पर पुलिस ने बरामद किया हरियाणा ब्रांड शराब
बिदूपुर। बिदूपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैदपुर गणेश गांव से एक झोपड़ीनुमा कोठली में छापेमारी कर हरियाणा ब्रांड की 30 कार्टुन विदेशी शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि कारोबारी अवैध कारोबार करने के लिए शराब की कार्टून झोपड़ी में छुपा कर अवैध कारोबार कर रहे है।इसकी गुप्त सूचना मिलते ही बिदूपुर थाने की पुलिस ने त्वरोत्रित कार्यवाई करते हुए उक्त स्थान पर पहुंच कर हरियाणा ब्रांड 30 कार्टुन शराब को बरामद कर थाने ले आई।

वही कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। इस मामलें में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सैदपुर गणेश में एक झोपड़ी में शराब का कारोबार बडे पैमाने पर की जा रही हैं। सूचना पर टीम गठित कर के छापेमारी किया गया। वही छानबीन कर कारोबारी की तलाश की जा रही हैं। पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष संजीव कुमार एएसआई गजेन्द्र प्रसाद सिंह, एसआई प्रदीप कुमार राम,जय कुमार सिंह,सुदर्शन झा,अजीत कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे।