मुज्जफरपुर ने आजमगढ़ को 69 रन से परास्त कर फाइनल डाला डेरा
✍परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर
रघुनाथपुर शहीद मैदान में मंगलवार को एस बी एस टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुज्जफपुर टीम ने आजमगढ़ टीम को 69 रन से परास्त कर फाइनल में डेरा डाला । खेल के आरम्भ में मुज्जफपुर टीम ने चान्दी का टांस जीतकर बैटींग करने का फैसला किया । मुज्जफपुर ने अपने खेल प्रदर्शन में बेहतर झांकी प्रस्तुत कर बीस ओभर में 161 रन बनाकर 162 रन का जीत के लक्ष्य रखा । वही आजमगढ़ टीम ने जबाब में 19 ओभर में 92 रन में सिमट गई । क्रिकेट के खेल में मुज्जफपुर टीम के तुसार को मैन ऑफ मैच का उपहार प्रभु नाथ यादव ने नवाजा । विजयी टीम मुज्जफपुर को संयुक्त रूप से अभिमन्यु सिह पटेल , प्रभु नाथ यादव ने कैप्टन को उपहार से नवाजा । संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव ने मुज्जफपुर टीम को नव जनवरी को मैच खेलने के लिए निमंत्रण दिया । यादव ने बताया कि नव जनवरी को फाइनल सीवान वनाम मुज्जफपुर टीम.के बीच क्रिकेट मैच खेला जायेगा । मौके पर जयश्री चौरसिया , मोहन प्रसाद विद्यार्थी , मृगेन्द्र कुमार सिंह , पूर्व भाजपा मंडल विनोद कुमार सिंह , जिप राज बली मांझी आदि क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे ।




Recent Comments