नौतन पुलिस ने मार-पीट के आरोपी को भेजा जेल

✍परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन ( सीवान ) :- स्थानीय नौतन थाना पुलिस ने मार-पीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कत्रर जेल भेज दिया । बता दें कि पुलिस कप्तान अभिनव कुमार के निर्देश पर नौतन पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में अलग अलग मामलों में अलग अलग गाँवों में छापेमारी की । इसी दौरान नौतन थाना कांड संख्या 166/019 के अंतर्गत खलवाँ गाँव में भी छापेमारी की गई, जिसमें मार-पीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उक्त गाँव के आदित्य राय उर्फ बड़े राय तथा अनुज प्रताप राय उर्फ भोला राय हैं, जिन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया ।गौरतलब है कि पुरानी रंजिश को लेकर नौ अक्टूबर को दोपहर में नौतन के मुखिया कृष्णा प्रसाद के घर पर हमला करते हुए मारपीट कर मुखिया के पुत्र सहित तीन लोगों को गंभीर रूप में से घायल कर दिया गया था । जबकि कई अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं थीं । इसके बाद मुखिया ने थाने में आवेदन देकर 10 लोगों को नामजद करते हुए 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया था ।