एनसीसी नॉक आउट टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में 42 रनों से नंदनपुर की टीम विजयी
तरैया(सारण)।24.01.2019/
प्रखण्ड के गवन्द्री खेल मैदान के परिसर में आयोजित एनसीसी नॉक आउट टी -ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नंदनपुर और मौलानापुर-वसंपुर के बीच गुरुवार को खेला गया।टॉस जीतकर नन्दनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 183 रन बनाया।जवाबी पारी खेलते हए मौलनापुर-वसंतपुर की टीम 143 रनों पर ऑल आउट हो गयी।उपविजेता और विजेता टीम के खिलाड़ियों को भागवतपुर मुखिया मुकेश कुमार यादव द्वारा कप देकर सम्मानित किया गया।नंदनपुर टीम के कप्तान इमरान और वसंतपुर टीम के कैप्टन नौसाद को सम्मानित किया गया।मैंन ऑफ द मैच मुन्ना कुमार तथा तथा मैंन ऑफ द सीरीज नासिर व जमशेद को एलईडी टीवी दिया गया। मौके पर आयोजक सोनू सिंह,मुन्ना सिंह,सैफुदिन,सुभाष कुमार यादव,पंकज सिंह,मोनू सिंह,सधीर कुमार,चंदन कुमार,अमरेन्द्र सिंह,तारकेश्वर सिंह व अन्य मौजूद थे।