गरीब महिलओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से मिली निःशुल्क गैस कनेक्शन
पानापुर (सारण):गुरुवार को चकियां में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह उर्फ लोटा सिंह ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभुकों के बीच गैस चूल्हे का वितरण किया। सुनैना एचपी गैस एजेंसी डुमरसन द्वारा आयोजित कैम्प को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह ने कहा की गैस से खाना बनाने पर समय और सेहत दोनों का बचाव होता है। पहले चूल्हा फूंकने से ग्रामीण महिलाओं की आंखें जल्दी खराब हो जाती थी, लेकिन लोग जागरूक हो गए हैं। कैम्प में पचपन लाभुकों को गैस चूल्हा व अन्य संबंधित सामग्री दिया गया।