पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
स्थानीय एमजेके अस्पताल परिसर में युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा लालू प्रसाद यादव के 70 वें जन्मदिन दिवस पर 10 जून 2017 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया राजद के युवा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जी के 70 वां जन्मदिन पर पाश्चिम चम्पारण युवा राजद की तरफ से हार्दिक शुभकामना देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें युवा राजद के सभी कार्यकर्ता लालू जी की लंबी उम्र के लिए रक्तदान किए है तथा संकल्प लिया कि लालू जी के लिए हमसब अपने शरीर का एक एक कतरा खून न्योछावर कर देंगे। कार्यकर्ताओं ने लालू की जय-जयकार करते हुए कहा कि राज्य में सभी जिलों में युवा नेताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। मौके पर महेंद्र यादव अबुल बरकात, रवि सरार्फ, राजन राज, मंसूर अली गद्दी, मोहम्मद साहेब, प्रभु यादव, रणविजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Recent Comments